भोले बाबा की सत्संग में भगदड़ होने से कासगंज जिले के 9 अनुयायियों की हुई मौत
आठ महिलाओ सहित एक बच्चे की हुई मौत
कासगंज जिले से सत्संग सुनने गई थी सैकड़ो अनुयायी
कासगंज ब्यूरो सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित हुए
भोले बाबा के सत्संग के कार्यक्रम में कासगंज जिले से सैकड़ो की संख्या में अनुयाई पहुंचे थे कार्यक्रम में भगदड़ होने से भीड़ के बीच दबकर कासगंज जिले की 9 अनुयायियों की मौत हो गई अब इन अनुयायियों के परिवारों में चीत्कार मची हुई है। भोले बाबा के सत्संग का कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित था। सत्संग का कार्यक्रम समापन कड़ी 1:30 बजे हुआ उसके बाद वहां भगदड़ मच गई इस भगदड़ में भीड़ एक दूसरे के पैरों से कुचलते हुए जिले की सात महिलाओं एक युवती और एक बालक समेत 9 की मौत हो गई। मृतक महिलाओं के परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो सभी घबरा गए सभी अपने परिजनों की तलाश के लिए मौके पर रवाना हो गए ।भगदड़ के हादसे में पटियाली क्षेत्र के गांव पियरामपुर की महिला सोनवती पत्नी सत्य प्रकाश एवं रेवती पत्नी छोटेलाल की मौत हो गई वहीं इस गांव की गोविंद सागर की पत्नी ज्ञान देवी और उसका पुत्र निखिल गंभीर घायल हो गया गांव प्यारमपुर से 25 से 30 अन्य सत्संग में गए थे वहीं गजडूड़वारा थाना क्षेत्र के गांव बहोटा की युवती प्रियंका उम्र 20 वर्ष पुत्री रामसेवक की भगदड़ में मौत हो गई ।वह अपनी मां गुड्डू देवी और पिता रामसेवक के साथ सत्संग में गई थी। कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोराह की मीरा देवी पत्नी प्रेम शंकर भी भगदड़ में गिर गई और दबकर उनकी भी मौत हो गई मीरा देवी भी गांव के अन्य लोगों के साथ सत्संग सुनने गई थी। वहीं सोरों के नगला खनजी निवासी सीमा पत्नी सोमपाल ,बिलराम कस्बे की मुन्नी देवी पत्नी तोताराम सलेमपुर पिरोंदा गांव की मीनू पत्नी मदनपाल सहावर के सादिकपुर गांव निवासी सुदामा देवी और कोतवाली क्षेत्र के नौरथा गांव निवासी ज्वांश पुत्र प्रेम सिंह की मौत हुई है। मुन्नालाल पत्नी सोनवती सादिकपुर के गुंजन देवी और राम देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Author: Soron Live 24

