हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ 19 महिलाओं तीन बच्चों सहित 23 की मौत

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ 19 महिलाओं तीन बच्चों सहित 23 की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों को दो दो लाख घायलों को पचास पचास हजार रुपए की मदद का किया एलान

हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग में भगदड़ मच गई सत्संग के दौरान 23 लोगों की मौत हो चुकी है। भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच जाने के कारण यह हादसा हुआ है। मरने वालों में कुल 19 महिलाएं भी शामिल है। एटा के सीएमओ डॉक्टर उमेश त्रिपाठी ने 23 डेड बॉडी की पुष्टि किया है। जिनमें एक पुरुष 19 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल है ।जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के सिकंदरराऊ थाना क्षेत्र के फुलवई गांव में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ बच गई इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की डेड बॉडी एटा मेडिकल कल कॉलेज पहुंची है ।राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह भोले बाबा के सत्संग में हाथ में जनपद के सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के फुलवारी गांव में हादसा हुआ है इससे कई लोगों की मौत बताई जा रही है ।

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों को दो-दो लाख  और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। वहीं घटना को लेकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *