गंगा नदी का बढ़ा जल स्तर,हालातों से निपटने को एसडीएम ने किया मुआइना

गंगा नदी का बढ़ा जल स्तर,हालातों से निपटने को एसडीएम ने किया मुआइना

कासगंज:पटियाली।में रविवार को सुबह से ही झमाझम बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ तो वहीं तहसील क्षेत्र के कादरगंज खाम,पनसोती,शहवाजपुर में भयंकर बारिश से गंगा नदी के हालात और बद से बदतर हो गए हैं आपको बता दें पहले से ही जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं दो दिन पूर्व मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निरीक्षण किया तथा संबंधित विभाग के लोगों को अलर्ट रहने को निर्देशित किया,रविवार को सुबह से ही हुई भयंकर बारिश को देखते हुए अपर जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक,खंड विकास अधिकारी श्रेति गर्ग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पटियाली उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे तथा गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर,जल भराव क्षेत्रों एवं बांधों का जायजा लिया तथा गंगा नदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के डरे सहमे स्थानीय लोगों को बाढ़ के हालातों से निपटने का पूरा भरोसा दिलाया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *