कासगंज: गांव में आसमान से गिरी बिजली तो फूट पड़ी पानी की धार

कासगंज: गांव में आसमान से गिरी बिजली तो फूट पड़ी पानी की धार

जलमग्न हुआ गांव आसमानी बिजली गिरते ही भूगर्भ से निकला झाग युक्त पीला पानी

कासगंज यूपी के कासगंज जिले की ग्राम डोरई में एक अचंभित करने वाली दैवीय घटना सामने आई है। यहां बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरते ही धरती फट गई गड्ढा होकर यहां से पानी की धार फूट पड़ी। सुबह भूगर्भ से पानी निकलना शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा ।हालांकि दोपहर बाद तक अधिकारी नहीं पहुंच सके थे। लेकिन विशेषज्ञों ने अपनी अलग-अलग राय दी है। वहीं ग्रामीण इस तरह की घटना को लेकर चिंतित और अचंभित हैं। गांव जलमग्न हो गया खेत पानी से लवा लव हो चुके हैं। इसे कोई देवीय आपदा बोल रहा है तो कोई दैवीय चमत्कार बता रहा है। तो कोई आपदा तरह-तरह की चर्चाएं पूरे दिन गांव में होती रही। रविवार की सुबह से ही काली घटा छा गई और देखते ही देखते सुबह 9:30 बजे से बारिश शुरू हो गई आसमान में बिजली कड़कने लगी तेज आवाज के साथ सुबह लगभग 10:30 बजे आसमानी बिजली कासगंज के सोरों ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम डोरई के रास्ते पर गिरी या खड्डा हो गया और पानी की धार फूट पड़ी देखते ही देखते पीला पानी तेज धार के साथ बहने लगाऔर सड़क तालाब में तब्दील हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गई यहां ग्रामीण बेहद अचंभित दिखाई दिए तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे ।

इसी बीच भूगर्भ एवं लघु सिंचाई से जुड़े विशेषज्ञों का कहना था कि विज्ञान की नजर में यह धरती पर पानी की परत कमजोर होने से हुआ है विशेषज्ञों का कहना है कि द्रव्य का एक उर्वाधार स्तंभ उसे द्रव्य पर गुरुत्वाकर्षण की क्रिया के कारण स्तंभ के तल पर दबाब उत्पन्न करता है। द्रव की ऊर्ध्वाधर ऊंचाई जितनी अधिक होगी दबाव उतना अधिक होगा भूगर्भ जलस्तर उसे क्षेत्र में बड़ा हुआ रहा होगा इसकी जांच होगी भूगर्भ जल स्तर बढ़ाना अच्छी बात है पानी की परत फूट जाने से घटना हुई होगी।

वही गांव के प्रधान अमित राजपूत ने बताया कि यहां कोई बोरिंग भी नहीं है लगभग 10:30 बजे आकाशीय बिजली गिरी और 1 फीट का गड्ढा हुआ जो धीमे-धीमे बढ़ता गया फिर पानी की धार फूट पड़ी अब तेजी से के साथ पानी निकल रहा है पूरा गांव पानी से जलमग्न हो गया है अधिकारी अभी नहीं पहुंचे है बिजली गिरी यह ठीक है लेकिन घटना का सही कारण पता नहीं चल पा रहा है।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *