कासगंज:भीषण गर्मी में आयोजित हुआ समर कैम्प बच्चों के माथे पर रोली चंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया स्वागत
*
परिषदीय बच्चों ने की मौज मस्ती एवं विभिन्न गतिविधियां
कासगंज। जिले भर में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शासनादेश के अनुसार समर कैंम्प के आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों के गुर सिखाए जा रहे हैं और उनकी प्रतिभा निखारी जा रही है।शुक्रवार को जनपद के चमचमाते हुए सभी स्कूलों में समर कैंम्प की गतिविधियां आयोजित कराई गईं,लंबे समय के बाद खुले स्कूलों में पधारे बच्चों का माथे पर रोली,चंदन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,स्कूलों में आयोजित समर कैंम्प में विद्यार्थी प्रफुल्लित दिखाई दिए,गंजडुंडवारा की खंड शिक्षाधिकारी प्रीति गोयल के दिशा निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर,प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर भाटान सुजावलपुर,बरा,नगला बरेठी,समसपुर,लखापुर, बंगसनगर,म्यूनि,म्याऊ एवं पटियाली ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय घौसगंज,प्यारमपुर,रम्पुरा,नगला मक्खन,औरंगाबाद विकास क्षेत्र सोरों के प्राथमिक विद्यालय होडलपुर, गंगागढ़ सहित सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच कला क्राफ्ट,योग,आर्ट,खेल प्रतियोगिया हुई,परिवेशीय वस्तुओं से अवगत कराया गया और पौधारोपण भी किया गया।कार्यक्रम के अंत मे शामिल बच्चों को बिस्कुट टॉफ़ी,चॉकलेट,खीर पूड़ी,हलवा इत्यादि का वितरण किया गया।स्कूल में बच्चों ने ग्रीष्म कालीन अवकाश के अनुभव साझा किए पहले दिन स्कूल खुलने पर ऐसा लग रहा था जैसे बच्चे विद्यालय आने के लिए तैयार बैठे हों।भीषण गर्मी में भी बच्चे समर कैंम्प का नाम सुनते ही दौड़े चले आये।वहां विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में लिप्त होकर प्रफुल्लित दिखाई दिए।
Author: Soron Live 24

