सोरों के समग्र विकास के लिए सूकर क्षेत्र तीर्थ विकाश परिषद का गठन आवश्यक
1 जुलाई से तीर्थ विकास परिषद के लिए आंदोलन करेगा अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ

कासगंज:अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के बैनर तले सूकर क्षेत्र सोरों के समग्र विकास का बीड़ा उठाया है जिसके अंतर्गत तीर्थ के विकास हेतु सूकर क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद का गठन के लिए 1 जुलाई से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है! संघ अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि सूकर क्षेत्र सोरों को तीर्थ स्थल घोषित हुए लगभग 2 साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक तीर्थ के नाम पर यहां कोई बड़ी योजना प्रदेश सरकार द्वारा नहीं लाई गई है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है सूकर क्षेत्र सोरों तीर्थ के साथ इस तरह का पक्षपात प्रदेश की हिंदूवादी सरकार को शोभा नहीं देता सभी तीर्थ के विकास के लिए तीर्थ विकास परिषद का गठन हुआ है लेकिन आज दिन तक सूकर क्षेत्र सोरों के लिए ना तो परिषद का गठन हुआ ना इस पर कोई कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से हमारे संगठन द्वारा सूकर क्षेत्र तीर्थ विकास परिषद की मांग उठाई जा रही है। जिसमें संगठन और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। जिला अधिकारी के माध्यम से इस मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर माननीय मुख्यमंत्री से समय लेकर इस पर चर्चा की जाएगी ।आंदोलन की रूप रेखा तैयार गए की जा रही है।।
Author: Soron Live 24

