डीएम मेधा रूपम एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने गंगा नदी के तटवर्ती गांव बरोना एवं कादरगंज बांध का किया स्थलीय निरीक्षण।

कासगंज :बरसात का मौसम देखते हुए आज गुरुवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने गंगा नदी के तटवर्ती गांव बरोना एवं कादरगंज बांध का किया स्थलीय निरीक्षण।

सुरक्षात्मक उपाय अभी से कर लिए जाएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश -जिलाधिकारी

ग्रामीणों से वार्तालाप करके उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के दिए निर्देश।

ग्राम प्रधान को बांध पर चौकीदार रखने एवं स्ट्रीट लाइट के निर्देश

कासगंज: बरसात के मौसम को देखते हुए आज जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील पटियाली क्षेत्र के गंगा नदी के किनारे स्थित ग्राम बरोना एवं कादरगंज पहुंच कर बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां कहीं बांध में कटान हो गया है उसे शीघ्रता से ठीक कराना सुनिश्चित करें। जिससे गांव में जलभराव न हो सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त सुरक्षात्मक उपाय अवश्य कर लिये जायें। जिससे जल स्तर बढ़ने पर ग्रामवासियों को कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस कार्य को प्राथमिकता से किया जाये। कटान रोधक कार्यों को तेजी से पूरा किया जाये। बाढ़ चौकियां पूर्ण रूप से अभी से सक्रिय रहें। बढ़ते जल स्तर पर हर समय नजर रखी जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव से निपटने की पूरी तैयारियां अभी से कर लें। चिकित्सा कैम्प, पशु टीकाकरण, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत शिविर, दवाओं की उपलब्धता, मेडीकल किट्स, तटबंधों की सुरक्षा, गोताखोर व नावों, क्षतिग्रस्त होने वाले मार्गों को तत्काल ठीक कराने सहित समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखी जायें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल एसडीएम कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी पटियाली, तहसीलदार एवं सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *