चिकित्सा एवं ऐजुकेशन में सुधार लाने के लिये किये जायेंगे समुचित प्रयास- नवागत जिलाधिकारी

नवागत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया पदभार ग्रहण।

चिकित्सा एवं ऐजुकेशन में सुधार लाने के लिये किये जायेंगे समुचित प्रयास- नवागत जिलाधिकारी

oplus_0
oplus_0

*साफ-सफाई,जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तापरक निवारण करने की रहेगी प्राथमिकता- जिलाधिकारी*

कासगंज: जनपद कासगंज की नवागत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज जिला कोषागार पहुंच कर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल व अन्य अधिकारियों द्वारा नवागत जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उसके उपरांत नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रट में सग्रह अनुभाग, ई.आर.के अनुभाग, एन.आई. सी, भू-लेखा अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, रिकोड रूम, संयुक्त कार्यालय इत्यादि का निरीक्षण कर साफ-सफाई अभिलेखों के रख-रखाव के रखने के दिये दिशा निर्देश।
उसके उपरांत नवागत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुये कहा कि जनसमस्याओं का समय से गुणवत्तारक निवारण करने की पहली प्राथमिकता रहेगी। जिले के विकास कार्यों की गति प्रदान की जायेगी। चिकित्सा सेवाओं एवं एजुकेशन में सुधार लाने के लिये समुचित प्रयास किये जायेंगे।
वर्ष 2014 बैच की आईएएस जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अपना परिचय देते हुये कहां मेरी पढाई केरल, ऐजुकेशन दिल्ली यूनिवर्सिटी बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट, मेरठ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उन्नाव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जनपद बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी जनपद हापुड जिलाधिकारी, ग्रेडर नोएडा प्राधिकरण, से स्थानांतरण जनपद कासगंज मे जिलाधिकारी के रूप मे अपना आज पदभार ग्रहण किया।
प्रेस प्रतिनिधियों से अपेक्षा की सकारात्मकता के साथ जिले की समस्याओं से अवगत करायें जिससे उन पर गंभीरता से ध्यान देकर सही ढंग से निवारण किया जा सके। जो जिले में अच्छे कार्य हों, उन पर भी ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा समय से शिकायतों का निस्तारण स्वास्थ्य सेवाएं एवं एजुकेशन पर विशेष ध्यान एवं साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जायेगा बच्चों ई स्पोट्स खेलो मे आगे बड़ाया जाएगा। मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर की कमी, तीर्थस्थल सोरों में साफ-सफाई एवं प्रचार प्रसार, ओबर लोडिंग,किसानों के बीज इत्यादि समस्याओं से अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर समस्त प्रिंेट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
————–

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *