कासगंज, सीतापुर, औरैया समेत 7 जिलों के डीएम बदले, 8 आईपीएस के भी ट्रांसफर
यूपी में मंगलवार को 22 आईएएस और 8 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। मुरादाबाद, सीतापुर, कासगंज समेत 12 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, 7 जिलों के कप्तान का भी तबादला किया गया है।
मेधा रूपम को कासगंज का डीएम बनाया गया है। मनीष बंसल को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है। चित्रकूट में डीएम रहे अभिषेक आनंद को सीतापुर का डीएम बनाया गया। मुरादाबाद से मानवेंद्र सिंह को हटाकर अनुज कुमार सिंह को डीएम बनाया गया है।
ट्रांसफर में रवीश गुप्ता को डीएम बस्ती, नागेंद्र सिंह को डीएम बांदा, राजेंद्र पैसिया को डीएम संभल, अजय द्विवेदी को डीएम श्रावस्ती बनाया गया है। बस्ती डीएम से हटाए गए आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन बनाया गया है।
कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरण अप्पा को जिलाधिकारी चित्रकूट बनाया गया है। वहीं बांदा की डीएम रहीं दुर्गाशक्ति नागपाल को लखीमपुर का डीएम बनाया गया है।
आशीष पटेल को हाथरस का डीएम, मधुसुदन हुगली को कौशांबी डीएम और मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया है।

कासगंज की नई डीएम मेधा रूपम
Author: Soron Live 24

