हर हर गंगे से गुंजायमान हुए गंगा घाट
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर हजारों सैंकडों ने लगाई गंगा में डुबकी
मंदिरों में पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया
कासगंज। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा होने के कारण गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की खासी भीड रही। सोरों के हरिपदी मां गंगा के तट पर ही सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचें और गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके अलावा कछला गंगा घाट एवं लहरा गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की खासी भीड रहीं। गंगा स्नान के लिए सोरों के गंगा घाट पर सबसे ज्यादा भी राजस्थान एवं मध्य प्रदेष से आने वाले श्रद्धालुओं की दिखाई दी।
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का व्रत एवं गंगास्नान महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसके चलते पूर्णिमा पर्व पर कछला, सोरों हरिपदी, कादरगंज, लहरा सहित अन्य गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। शुक्रवार की सांय से ही श्रद्धालुओं का जमावाडा गंगाघाटों की ओर रवाना होता देखा गया। शनिवार की सुबह से श्रद्धालुओं की संख्या यकायक बढती चली गयी। भोर के साथ गंगा घाटों पर जयजयकारों के साथ साथियों ने गंगा स्नान किया। इसके अलावा राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं प्रदेश के कोने कोने से हजारों की संख्या में तीर्थंनगरी पहुंचे श्रद्धालुओ ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया, बदले में उन्हें दान दक्षिणा देकर आशीष ग्रहण किया, श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर प्रसाद भी बांटा। पूर्णिमा पर भीड को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। कासगंज के दुराहे, तिराहे एवं चैराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी। प्रदेश एवं गैर प्रदेश के यात्रियों को असुविधा न हो। इसके लिए गंगाघाटों पर भी पुलिस बल एवं तैराकों की तैनाती रही। वहीं सुविधा के लिए जगह-जगह बेरीकेडिंग कराई गयी। जाम की समस्या निपटने के लिए रूटो का डायवर्जन किया गया।
Author: Soron Live 24

