कासगंज:जनपद में मानसून की दस्तक की उम्मीद जनपद भर में दोपहर बाद हुई बारिश

जनपद में मानसून की दस्तक की उम्मीद
जनपद भर में दोपहर बाद हुई बारिश
कासगंज। शहर एवं आसपास के गांवों में शनिवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। इस बारिश के साथ लोगों ने जनपद में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई है। दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं बच्चों ने छतों और गली मोहल्लों में खुले में घूमकर बरसात का लुत्फ उठाया।
जनपद में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, सूरज और बादलों के बीच आंख मिचैली के खेल के बाद भी लोग उमसभरी गर्मी के चलते पसीने से तर बतर हो रहे थे, हालांकि कुछ दिन पूर्व रात्रि के दौरान बारिश हुई थी, लेकिन यह बारिश कुछ ही क्षेत्रों में हुई, जिससे लोगों को खास राहत नहीं मिली। शनिवार की दोपहर बाद आसमान में छाए घने काले बादलों ने झमाझम बरसात की। कासगंज शहर में तो बरसात के चलते गली मोहल्ले ताल तलैया हो गए। जबकि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बरसात से किसानों को काफी राहत मिली है। वहीं अचानक हुई इस बरसात से मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से भी राहत मिली। लोग इस बरसात से जनपद में मानसून की दस्तक की उम्मीद जता रहे हैं। बरसात के दौरान बच्चों ने छतों और गली मोहल्लों में भरे पानी में जमकर लुत्फ उठाया। शहर के निचले हिस्सों में बरसात से काफी काफी जलभराव हो गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *