कासगंज पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कर्मियों ने किया योगा

 

 

 

 

 

 

कासगंज:10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज की अध्यक्षता में जनपद के पुलिस लाइन कासगंज व सभी थानों में पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया योगाभ्यास, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया गया । शुक्रवार को 10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा स्वयं पुलिस लाइन कासगंज में उपस्थित रहकर समस्त पुलिसकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया गया, इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा बताया गया कि योग से द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है । पुलिसकर्मियों को उनके भाग दौड़ भरे जीवनशैली में योग के महत्व को बताकर उनके रोजमर्रा के जीवन में योगाभ्यास को निरंतर करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया एवं प्रतिदिन अपने लिए समय निकालकर योग को जीवनशैली में अपनाने के बताया गया ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद कासगंज, प्रतिसार निरीक्षक कासगंज एवं पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *