पत्नी का फोन न उठाने पर मिली भयानक सजा नाई की दुकान में बाल कटवाने गए पति ने नहीं उठाया फोन तो पत्नी ने फोड़ दिया सिर उत्तरप्रदेश के रामपुर में एक पत्नी

ने अपने पति पर सिर्फ इसलिए हमला बोल दिया क्योंकि उसने उसका फोन नहीं रिसीव किया था. वहीं, पति का कहना है कि वो नाई की दुकान में बाल कटवाने गया था, इसलिए फोन नहीं उठा पाया। जब घर पहुंचा तो पत्नी ने झगड़ा करने के बाद उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया. इसमें वो बुरी तरह घायल हो गया। पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पूरा मामला रामपुर के कोतवाली शाहबाद का है।
#Rampur #Rampur #Police #UttarPradesh #Lucknow #Facebook #Instagram
Author: Soron Live 24

