खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने नोवा फैक्ट्री में की छापे मार कार्यवाही
घी, दूध, पनीर ,दही, मिश्रित दूध आदि के लिए सैंपल![]()
![]()
![]()
![]()
कासगंज: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर सहायक आयुक्त सुनील कुमार के नेतृत्व में कासगंज की भिटौना स्थित नोवा फैक्ट्री में छापे मार कार्रवाई की गई।कार्यवाही से हड़कंप मच गया।दूध पनीर घी आदि के सैंपल लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर ने बताया कि नोवा फैक्ट्री की मिलावट खाद्य पदार्थों को लेकर शिकायत आ रही थी। इसी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज गुरुवार को छापे मार कार्यवाही की गई। छापे मार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में पैक किया जा रहे दूध, नोवा ब्रांड केसर मिल्क, नोवा ब्रांड, पनीर ,घी, दही नोवा ब्रांड तथा खुले हुए मिश्र दूध का नमूना और खुलेगी का घी का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं संग्रहित किए गए 7 खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। और जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। छापेमार कार्रवाई से फैक्ट्री मे हड़कंंप मच गया।।
Author: Soron Live 24


