कासगंज: ब्राह्मण कल्याण सभा युवा जिलाध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कासगंज को सौंपा गया ।ज्ञापन में जनपद हाथरस के मृतक योगेश उपाध्याय पुत्र लालाराम उपाध्याय को न्याय दिलाए जाने की संबंध मैं ज्ञापन दिया।
ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे मौजूद रहे | शरद कुमार पांडे ने कहा कि जनपद हाथरस के ग्राम धौरपुर निवासी योगेश उपाध्याय पुत्र श्री लालाराम उपाध्याय की दिनांक 13 जून 2024 की रात्रि में कुख्यात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका पीड़ित परिवार को शीघ्रता शीघ्र न्याय दीया जाए ब्राह्मण कल्याण सभा के जिला अध्यक्ष पवन वशिष्ठ ने कहा – पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने दिलाते हुए पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा किया जाए |
ब्राह्मण कल्याण सभा युवा जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा – अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जाए और कठोर से कठोर दंड दिया जाए
ब्राह्मण कल्याण सभा युवा जिला महासचिव आयुष मिश्रा ने कहा – पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए मृतक योगेश उपाध्याय की पत्नी शोभा देवी को प्राथमिकता के आधार पर राशन की दुकान आवंटित की जाए
ब्राह्मण कल्याण सभा प्रदेश संगठन मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने मांग करते हुए कहा – मृतक के परिवार को 25 लख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए एवं पीड़ित परिवार को अभिलंब शस्त्र लाइसेंस आवंटित किया जाए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने वालों में मुख्य रूप से शिवानंद उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अतुल निर्भय, प्रदेश संगठन मंत्री सोमदत्त पाठक, पंकज मिश्रा ,मैथिल ब्राह्मण कल्याण सभा जिला अध्यक्ष राधे मोहन झा, ब्राह्मण कल्याण सभा सचिव शशांक दीक्षित, आशु उपाध्याय ,अभिषेक भारद्वाज, वंश उपाध्याय, अनिल शर्मा, मीनाक्षी गॉड, डॉली शर्मा, भरत शर्मा, गणेश पंडित, वैभव शर्मा, मंजू भारद्वाज, नीलम पाराशर, लक्ष्मी, रुचि, रूपाली ,सरिता, हर्षित उपाध्याय ,अजय उपाध्याय, अनुपम त्रिपाठी, स्वरित ,देवांश ,अजय सहित ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24


