गंगा समग्र ने मनाया गंगा दशहरा पर्व मां गंगा का अभिषेक, गंगा लहरी पाठ, महाआरती के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु

कासगंज: सोरोंजी में मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर गंगा समग्र के तत्वाधान में रविवार की देर शाम हरि की पौड़ी के पांच छतरी वाले घाट पर गंगा मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती से पूर्व पं. नरेश वेदांती व दिलीप शास्त्री ने मां गंगा के जन्म व पृथ्वी पर अवतरित होने की कथा पर प्रवचन किये, सूकरक्षेत्र में हरिपद गंगा, वृद्ध गंगा व भागीरथी गंगा के संगम की पौराणिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
मां गंगा का पंचाभिषेक किया गया। सस्वर गंगा लहरी का पाठ किया गया। आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने मां गंगा का अभिषेक व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा व विभाग प्रचारक कुलदीप ने गंगा मैया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर महाआरती का शुभारंभ किया। मां गंगा की आरती में शामिल सैकडों श्रद्धालु हाथों में प्रज्वलित दीप लिए मां गंगा की आरती गा रहे थे। आरती समापन के बाद दीप गंगाजी में प्रवाहित कर दिए गए। एक साथ सैकडों दीपों का गंगा जी में प्रवाहमान अद्भुत अनोखी छटा बिखेर रहा था। हरिपदी के अन्य घाटों पर भी चारों ओर श्रद्धालु गंगाजी में जलते हुए दीप प्रवाहित कर रहे थे, गंगा मैया की जय व हर हर गंगे के गूंजते गंगा भक्तों के गगनभेदी स्वर गंगा मैया की आस्था के प्रति पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, गंगा समग्र के प्रदेश सह संयोजक हेमेंद्र शास्त्री, ज्ञान प्रकाश तिवारी, शिवांशु दुबे, डा.संतोष शर्मा, आर के सक्सेना, डा.सुभाष दीक्षित, संजय दुबे, राव मुकुल मान सिंह, महेश चंद्र त्रिवेदी, डा. एनपी सिंह हल्दिया, विनोद गुप्ता, सुनील मित्तल, मनोज वशिष्ठ प्रधान, आदित्य काकोरिया, सम्पूर्णानंद भारद्वाज, कौशल साहू, दीपक मेहरा, विनय कुमार जैन, डा.रवि शरण सिंह, डा.जंग बहादुर चतुर्वेदी, दीपराज माहेश्वरी, नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश चंद साहू, जयकिशन तिवारी, डा. प्रियांशु साहू, विवेक राघव, केशव महेरे, गणेश दत्त, नीरज मिश्रा, अमित अग्रवाल, पंकज मिश्रा, गोपाल आदि रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *