सोरों मढ़ई गणेश पंडालो में छप्पन भोग और भव्य आरती का आयोजन







कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के मोहल्ला मढ़ई में गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यशोधर रावत एवं अम्बरीष वशिष्ठ के आवास पर गणपति बप्पा की स्थापना की गई।
गुरुवार को पंडालों में छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर यशोधर रावत, रिंकू रावत, नीरज रावत, धीरज रावत, माधव तिवारी, प्रशांत वशिष्ठ, अम्बरीष वशिष्ठ, विशाल, गोपाल गुप्ता, रामोतार डोनेरिया, प्रदीप जहर, अजीत रावत, सुमित रावत, गौरी रावत सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
???? कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गणपति बप्पा का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Author: Soron Live 24

