कासगंज में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के तहत 154 चालान, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश

कासगंज में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के तहत 154 चालान, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश

 

कासगंज। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश स्तर पर 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक विशेष अभियान “नो हेलमेट, नो फ्यूल” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कासगंज यातायात पुलिस ने गुरुवार को जनपद में अभियान को सख्ती से लागू करते हुए कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह द्वारा ढोलना क्षेत्र के शंकर पार्वती फिलिंग स्टेशन, इंडियन ऑयल बलराम किसान सेवा केंद्र और श्रीधर फिलिंग स्टेशन के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि पेट्रोल पंप परिसर में “नो हेलमेट, नो फ्यूल – आपका जीवन है अनमोल” संबंधी बैनर-होर्डिंग अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे हर समय सक्रिय रहें और बिना हेलमेट के किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल न दिया जाए।

प्रभारी यातायात ने मौके पर दोपहिया वाहन चालकों को भी जागरूक किया और कहा कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस रणनीति से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा और अधिक से अधिक लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा।

यातायात पुलिस कासगंज ने अभियान के तहत हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 154 चालान भी किए।

???? “नो हेलमेट, नो फ्यूल – हमारा उद्देश्य, आपकी सुरक्षा, कासगंज पुलिस” ????

#kasganjpolice

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *