लखनऊ लाठीचार्ज प्रकरण पर कासगंज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला दहन

लखनऊ लाठीचार्ज प्रकरण पर कासगंज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला दहन

कासगंज। लखनऊ स्थित निजी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब पूरे प्रदेश में तूल पकड़ चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को कासगंज जनपद में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश पुलिस और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
पूर्व प्रदेश सह मंत्री तेजेंद्र लोधी ने बताया कि बीते दिनों बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स की मान्यता को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय बिना बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की मान्यता के लॉ कोर्स चला रहा है, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के दौरान पुलिस ने छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र-कार्यकर्ता घायल हो गए। इससे संगठन में भारी रोष है। एबीवीपी की मांग है कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए और विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी ने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा पुलिस कार्रवाई का समर्थन करना एबीवीपी कार्यकर्ताओं के गुस्से को और भड़काने वाला कदम है।

प्रदर्शन में मुकेश राजपूत, अंकित पाठक, शिवाक नायक, विकास यादव, मीत, दुष्यंत ठाकुर, अतुल चौहान, अनंत प्रताप सिंह, सिंटू, वरुण, अनुराग वशिष्ठ, यश मिश्रा, मुस्कान, लक्ष्मी और सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *