लक्ष्य के सापेक्ष समय से पूरा करें कार्य प्रधानाचार्य : डीआईओएस

लक्ष्य के सापेक्ष समय से पूरा करें कार्य प्रधानाचार्य : डीआईओएस

 

* इंस्पायर मानक योजना को लेकर डीआईओएस सख्त
* विद्यालय समय से अपना खेल और स्काउट शुल्क जमा करें

कासगंज।
शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
डीआईओएस द्वारा बैठक में एजेंडा की मुख्य बिंदु विद्यालयों का क्रीड़ा एवं स्काउट शुल्क, इंस्पायर मानक योजना में पंजीकरण की धीमी प्रगति, एक पेड़ मां के नाम, इको क्लब एवं विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के गठन हेतु चर्चा की गई।उन्होंने समस्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु प्रथक प्रथक फ्लैश युक्त बायो टॉयलेट्स निर्माण करने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि गुरुवार को पूरे जनपद में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में इंस्पायर मानक योजना अंतर्गत के आइडिया नामांकन दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा सभी विद्यालय अपने-अपने यहां आइडिया नामांकन दिवस का आयोजन करते हुए पांच सर्वश्रेष्ठ मौलिक ,गुणवत्ता युक्त नवाचारी विचारों का चयन करते हुए पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
प्रधानाचार्य एच पी एन दुबे ने कहा इस वर्ष जनपदीय युवा समारोह एवं मंडलीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन भी जनपद में किया जाना है। जिसके लिए प्रत्येक विद्यालय क्रीड़ा एवं स्काउट शुल्क का अंशदान समय से जमा करा दे। बैठक का संचालन जिला कीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह ने किया।
बैठक में जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य एच पी एन दुबे, राजेश यादव, मुनेश कुमार राजपूत,एडल सिंह, डी एस पाल, सुधीर मिश्रा एवं जनपद के अन्य प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *