सपा सांसद देवेश शाक्य पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपाइयों जताया आक्रोश दिया ज्ञापन

सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

एटा सांसद देवेश शाक्य को गाली व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर सख़्त कार्रवाई की मांग

 

कासगंज।(सचिन उपाध्याय )समाजवादी पार्टी, जनपद कासगंज के पदाधिकारियों ने बुधवार को महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन डीएम एवं एसपी को सौंपा। सपा पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि एटा लोकसभा के सांसद देवेश शाक्य के खिलाफ अभद्र/अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया और 02.09.2025 को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर जाति व व्यक्तिगत स्तर पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं।

ज्ञापन में आरोप है कि ऐसी टिप्पणियाँ सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ती हैं और जनप्रतिनिधि की गरिमा के विपरीत हैं। सपा नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कड़ी कार्रवाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न हों।

ज्ञापन के दौरान विधायक नादिरा सुल्तान,पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी,जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव,मनोज यादव, देव प्रकाश लोधी,ओम शिव मिश्रा, अभय राज मिश्रा,रवि पाराशर,रेशु जौहरी, मुनेंद्र शाक्य,चाहत मिन्यां, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *