कासगंज जनपद को प्राप्त हुई 39800 बोरी डी.ए.पी. की रैक

जनपद को प्राप्त हुई 39800 बोरी डी.ए.पी. की रैक

कासगंज।जनपद में मंगलवार को कृभको निर्मित डी.ए.पी. की पहली रैक में 1980 मीट्रिक टन डी.ए.पी. प्राप्त हुई है। इसमें से 1250 मीट्रिक टन सहकारी समितियों, 580 मीट्रिक टन निजी विक्रेताओं एवं 150 मीट्रिक टन आपूर्ति अन्य जनपदों में की जाएगी। इसके अतिरिक्त आर.सी.एफ. विनिर्मित डी.ए.पी. की 60 मीट्रिक टन मैनपुरी रैक प्वाइंट से तथा मोजैक फर्टिलाइजर्स विनिर्मित 100 मीट्रिक टन हाथरस रैक प्वाइंट से प्राप्त हुई है। इस प्रकार जनपद को कुल 1990 मीट्रिक टन डी.ए.पी.उपलब्ध हो गई है।
इस समय जनपद में कुल 6525.185 मीट्रिक टन यूरिया एवं 2551.590 मीट्रिक टन एन.पी.के. उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देते हुए अपनी तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें। साथ ही फसलों में संस्तुत एवं संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें। खेतों में सड़ी गोबर खाद एवं कार्बनिक खादों का अवश्य प्रयोग करें। फसल कटाई के उपरांत फसल अवशेषों का समुचित प्रबंधन करें जिससे भूमि में जीवाश्म एवं कार्बनिक पदार्थों की बढ़ोत्तरी हो सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *