श्याम दीक्षित बने अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कासगंज जिलाध्यक्ष


कासगंज।अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कासगंज के वर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल पंडित को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। वहीं कासगंज जिले की कमान अब जिला महामंत्री रहे श्याम दीक्षित को सौंपी गई।
संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा और प्रवक्ता अशोक पांडे व उमेश पाठक ने संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र देकर श्याम दीक्षित को कासगंज जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम दीक्षित ने अपने दमदार बयान में कहा –
“मैं हिंदुत्व की ध्वजा को मजबूती के साथ लेकर चलूँगा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करूँगा।”
इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

