भगवान श्री वराह महोत्सव में उत्कृष्ट वीडियो क्रिएटर को मिला सम्मान



सोरों (कासगंज)।तीर्थ नगरी सूकर क्षेत्र सोरों में आयोजित भगवान श्री वराह महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव की पावन गतिविधियों और दिव्य क्षणों को वीडियो के माध्यम से सजीव रूप देने वाले उत्कृष्ट क्रिएटर को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने श्रेष्ठ वीडियो क्रिएटर को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि –
“आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और वीडियो माध्यम हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त जरिया है। ऐसे रचनाकार वास्तव में बधाई और सम्मान के पात्र हैं, जो धार्मिक आयोजनों की महिमा को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।”
महोत्सव में बड़ी संख्या में संत-महंत, गणमान्य नागरिक, युवा और श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान वराह की भव्य झाँकी, गंगा आरती और भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
इस अवसर पर अशोक पांडे, उमेश पाठक, श्याम दीक्षित, सीताराम तिवारी, राजेंद्र कसेर, रोहित तिवारी, नरेश उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, निशांत वशिष्ठ सहित कई लोग मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

