सोरों ब्लॉक में किसानों का हल्ला बोल, ग्राम सचिव व वीडियो के खिलाफ हलधर किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन

सोरों ब्लॉक में किसानों का हल्ला बोल, ग्राम सचिव व वीडियो के खिलाफ हलधर किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन

 

कासगंज। सोरों विकास खंड परिसर में भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना का नेतृत्व यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान ने किया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने सोरों वीडियो एवं ग्राम सचिव पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।

किसानों ने बताया कि ग्राम नगला भूतल में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजतन समस्या जस की तस बनी हुई है। जब इस बाबत यूनियन सदस्य अरुण कुमार ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बाद में जब वीडियो से शिकायत की गई, तो उन्होंने भी उदासीन रवैया अपनाते हुए कहा कि “आप धरना कर लीजिए, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सदर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। उन्होंने ग्राम सचिव पर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर तहसीलदार को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

धरना प्रदर्शन के दौरान सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र और सिटी इंचार्ज सुमित त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान, जिला अध्यक्ष ब्रजेश चौहान, रतन कुमार राजपूत, विजय, नीतू, अनीश, विनेश, राहुल पुंडीर, राहुल मौर्य, खेम करन, मानपाल, पुष्पेंद्र, सोनी, पप्पू पंडाजी, जितेंद्र यादव, धर्मवीर, सत्यापाल यादव, दीपक समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *