कासगंज: भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने 10 सितंबर को सभी थानों के घेराव की रणनीति बनाई

कासगंज: भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने 10 सितंबर को सभी थानों के घेराव की रणनीति बनाई

कासगंज: मंगलवार को अमांपुर नगर कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 सितंबर को सभी थानों के घेराव को लेकर रणनीति तय की गई।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे के आदेश पर यह आंदोलन कासगंज पुलिस के भ्रष्ट आचरण में सुधार के उद्देश्य से किया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता भीष्मपाल सिंह ने बताया कि संगठन गांव-गांव, गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर किसानों को जोड़कर 10 सितंबर के आंदोलन को एक महा आंदोलन में बदलने की तैयारी कर रहा है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता भीष्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी रोहित दुबे, नगर अध्यक्ष अमांपुर बंटू पाराशर, प्रदेश सचिव सुखबीर प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष अकील प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी उमेश माथुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#bkusvaraj#soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *