???? सोरोंजी मानस मंदिर में भागवत कथा का दिव्य रसपान, भजनों पर झूमे श्रद्धालु ????

कासगंज!सोरों। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी किनारे स्थित मानस मंदिर में चल रही भागवत कथा के चतुर्थ दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और भावनाओं से सराबोर अद्भुत माहौल का अनुभव किया।
कथा व्यास आचार्य पं. संजय कृष्ण ने भागवत कथा वाचन करते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को भवसागर से पार कराता है। कलयुग में यही एक मात्र ऐसा उपाय है, जो दुख-दरिद्रता को दूर कर उत्तम लोक का मार्ग प्रशस्त करता है।
???? आचार्य ने वामन चरित्र, श्रीराम अवतार और श्रीकृष्ण अवतार का मनोहारी वर्णन किया।
???? गोकुल में कन्हैया के जन्मोत्सव का वर्णन सुनकर श्रद्धालु “नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…” भजन पर नृत्य कर झूम उठे।
???? भगवान नारायण द्वारा वामन रूप धरकर राजा बली से तीन पग भूमि मांगने की कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
???? “घुटन चलत रामचंद्र बाजे पैंजड़ियां…” भजन गूंजते ही पूरा परिसर भक्ति-रस से भर गया।
इस अवसर पर परीक्षित ललित मोहन तिवारी, रिंकू पचौरी, राधाकृष्ण, मोहन तिवारी, गंगा विष्णु, सतीश चौधरी, अर्जुन लाल, शशांक दीक्षित समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
???? फोटो:
1️⃣ मानस मंदिर में कथा वाचन करते आचार्य संजय कृष्ण
2️⃣ कथा श्रवण कर भाव-विभोर होते श्रद्धालु
#Soron #BhagwatKatha #Kasganj #Bhakti #SanatanDharm #UPNews
Author: Soron Live 24

