राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा महिला मोर्चा
पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कासगंज में गरजा महिला मोर्चा – मुकदमे व माफी की मांग

कासगंज। रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. शांत्वना पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी मूर्ति पर एकत्र हुईं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किया जाए और उनसे सार्वजनिक माफी मांगी जाए।
जिलाध्यक्ष शांत्वना पाराशर ने कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बिहार में जनता भाजपा सरकार से विकास की उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन समर्थन न मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब घटिया राजनीति करने लगे हैं। उन्होंने मंच से पीएम मोदी की माता को अपशब्द कहे, जो असहनीय है। यदि राहुल गांधी पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो महिला मोर्चा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
इस विरोध में प्रीति चौहान, हिना सिंह, प्रीति यादव, स्नेहलता शर्मा, मीरा चौहान, मीना राठौर, ममता राजपूत, मीना जोशी, ज्योति पाल और साधना साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Author: Soron Live 24

