तीन घंटे की बारिश ने गंजडुंडवारा को बनाया तालाब

????️ तीन घंटे की बारिश ने गंजडुंडवारा को बनाया तालाब

????️ नगर पालिका की लापरवाही से लोग हुए बेहाल, गलियां बनीं नहर – घरों में घुसा पानी

कासगंज!गंजडुंडवारा। रविवार की दोपहर हुई तीन घंटे की बारिश ने कस्बे में हाहाकार मचा दिया। महज कुछ घंटों की बरसात ने गलियों और मोहल्लों को तालाब में बदल दिया। जिन रास्तों पर रोज़ाना चहल-पहल रहती है, वहां अब सिर्फ़ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

मुख्य बाज़ार, हनुमानगढ़ी चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड और थाना रोड समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। दुकानदार अपने माल को बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे, वहीं बच्चे और बुजुर्ग गली-गली में फंसे नज़र आए। घरों के अंदर पानी घुस जाने से लोग अपने ही आशियाने में तैरने को मजबूर हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही हर साल लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर देती है। नालों की सफाई समय से न होने और जलभराव की समस्या पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण बरसात आते ही कस्बा तालाब में बदल जाता है।

बारिश थमने के बाद भी देर शाम तक पानी की निकासी न होना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि अधिकारी केवल आश्वासन देकर चुप बैठ जाते हैं, जबकि परेशानियां झेलनी पड़ती हैं आम जनता को।
#ganjdudwara #rain

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *