कासगंज : दिव्यांग शिक्षकों को गैर-शैक्षिक कार्यों में न लगाया जाए –रेनू गौड़ महिला आयोग सदस्य

कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने जनपद कासगंज के दिव्यांग सरकारी शिक्षकों को शैक्षिक कार्यों के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों जैसे चुनाव, जनगणना व विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में ड्यूटी लगाने पर आपत्ति जताई है।
महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने जिलाधिकारी कासगंज को भेजे पत्र में कहा है कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग/विकलांग शिक्षक अपनी दिव्यांगता के कारण गाँव-गाँव जाकर या नये कार्यस्थलों पर पहुँचने में गंभीर परेशानियों का सामना करते हैं। इसके बावजूद उन्हें लगातार गैर-शैक्षिक कार्यों में लगाया जा रहा है।
पत्र में अनुरोध किया गया है कि ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनपद कासगंज के सभी दिव्यांग/विकलांग शिक्षकों को केवल शैक्षिक कार्य तक सीमित रखा जाए तथा उन्हें किसी भी प्रकार के चुनाव, जनगणना या अन्य सरकारी कार्यों की ड्यूटी से मुक्त किया जाए।
महिला आयोग की सदस्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
#UttarPradesh #kasganj
Author: Soron Live 24

