8 वर्ष के शासन काल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है- पांडेय

जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता का किया आयोजन
8 वर्ष के शासन काल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है- पांडेय
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय पर अपराधों के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि उ०प्र० में विगत 8 वर्ष के शासन काल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अगर हम कहे कि उ० प्र० अपराध प्रदेश बन गया है तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी एन.सी.आर.बी. के आकडो के अनुसार उ० प्र० में महिलाओ व दलितो के खिलाफ अपराध सब से ज्यादा हो रहे है। पूरे देश में महिलाओ के प्रति जितने अपराध हो रहे है उसका पन्द्रह प्रतिशत अकेले उ०प्र० में होते है पूरे प्रदेश का शायद ही कोई जनपद होगा जहाँ आये दिन कोई जहान्य अपराध न होता हो। भाजपा की योगी सरकार ने जहाँ अपराध को लेकर जीरो टॉररेंस के दावे किये जाते है वही हमारे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है अपराध बेतहाशा बढ रहा है।  लूट, हत्या, महिलाओ के साथ छेडछाड बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना मे, हो रही है । अपराधिक बेखौफ घूम रहे है उन्हे पुलिस का कोई भय नहीं है व्यापारी चोरी और लूट की घटनाओ से आहत है जिले में आम और खास व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस करता है यह हम नही कर रहे बल्कि उ०प्र० सरकार के अधीन पुलिस और प्राासन में दर्ज हो रहे अपराधों के आकडे स्पष्ट करते है। अगर पिछले दो माह की बात की जाये तो यहाँ बेटियों व महिलाएँ कतई सुरक्षित नहीं रही है बेटियों के साथ बलात्कार छेडछाड व अपहरण की घटनाएं हुई है जिससे समाज मे भय का माहौल है व्यापारियों की सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार को हम यह बताना चाहते है कि उ०प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता डा० फारूख के यहाँ आठ लाख रूपये की चोरी हुई। जिले के पटियाली गंजडुण्डवारा सहावर में कई चोरी की घटनाएँ हुई है। जिन्हे रोकने व खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है ढोलना क्षेत्र में लकडी व खनन मारफियों सक्रिय है और पुलिस की मिली भगत से अपना खेल खेल रहे है। यहाँ पुलिस और सत्ता पक्ष के गठजोड भू मारफियों कब्जा कर रहे और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। प्रेस बार्ता में विमल कुमार सिंह, अमित कुमार यादव एडवोकेट, अमरदीन अंसारी, अर्चिका मिश्र, प्रतिभा सिंह, उषा पाल, अखिलेश पाल, मोहमद दानिश, अभिषेक दुबे, राजा सलमानी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
कैप्शन- प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी केे कार्यकर्ता।
Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *