गोदाम में मृत मिला नवयुवक, सोरों पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सहावर गेट स्थित व्यापारी दिनेश पलतानी के गोदाम में काम करने वाले एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सुबह परिजनों को सूचना मिलने पर उसे सोरों सीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान चंदन चौक निवासी वरुण (18 वर्ष) पुत्र सुल्लो के रूप में हुई है। वरुण व्यापारी दिनेश पलतानी के गोदाम में काम करता था। उसके साथ उसके चाचा का लड़का सुमित पुत्र सत्यदेव और प्रकाश पुत्र राम सिंह भी काम करते थे। शनिवार सुबह सुमित ने देखा कि वरुण खाट पर मृत अवस्था में पड़ा है। सुमित ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सुमित्रा बताया कल ही वरुण बागड़ की यात्रा कर लौटा था।काम पर लौट आया
रात्रि को गोदाम में हम तीनों लोग खाना खाने के बाद सो गए वरुण भी अपनी खाट पर सोने चला गया जब हमने शनिवार सुबह उठकर देखा उसे आवाज दी उसने आवाज नहीं दी उसके चारों ओर पलटी पड़ी हुई थी देखा तो वह मृत था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#kasganjpolice#soron#chc
Author: Soron Live 24

