सोरों में बेसिक शिक्षा परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित

सोरों में बेसिक शिक्षा परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित

सोरों। खण्ड विकास कार्यालय सोरों के सभागार में बेसिक शिक्षा परिषद, विकास खण्ड सोरों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खण्ड शिक्षाधिकारी रामरूप ने की।

उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से डीबीटी, UDISE का कार्य पूर्ण करने, इंस्पायर अवार्ड में नामांकन, एनएमएमएस प्रतियोगिता, “इको क्लब – एक पेड़ मां के नाम”, छात्र नामांकन व उपस्थिति संबंधी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसआरजी रोहितास ने इको क्लब, संदर्शिका आधारित शिक्षण एवं समय सारणी को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं एआरपी मयूरेश दुबे ने बताया कि निपुण प्लस एप पर आकलन नियमित किया जाए। साथ ही कक्षा शिक्षण में टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट, प्रिंट रिच मैटेरियल और दीक्षा एप का उपयोग करने पर जोर दिया।

बैठक में लेखाकार मोहित, सचिन मिश्र, कार्यालय सहायक आशीष, आलोक सहित विकास खण्ड के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

#kasganj #news

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *