भूमि पर दबंगई का आरोप, महिला ने डीएम एसपी से लगाई न्याय की गुहार

भूमि पर दबंगई का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कासगंज। जिले में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने दबंगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
गांव गोड़ा, तहसील बिसौली (जनपद बदायूँ) निवासी सुष्री चन्द्रवती पुत्री नवाब सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पूर्वज भूतपूर्व श्रीमती काशी गिर महाराज निहंग ने लगभग 1967 में गंगा जी, नाना तालाब के पास (काली मंदिर के निकट अयोध्या नगर, वार्ड नं. 10) भूमि खरीदी थी। उस समय ₹40,000 में खरीदी गई यह भूमि 30 से 35 वर्षों तक उनके परिजनों के कब्जे में रही।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वर्तमान समय में उनकी सोरों शूकर क्षेत्र में पैतृक भूमि पर कुछ दबंग लोग अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। जबकि उक्त भूमि पर उनका मालिकाना हक होने के सबूत मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त संपत्ति उनके नाम पर दर्ज है और इस पर सन् 1967 से लगातार उनका परिवार काबिज रहा है। चन्द्रवती ने यह भी कहा कि दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कार्य किए जाने की वजह से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर भूमि माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें उनकी पैतृक संपत्ति पर न्याय दिलाया जाए।

#kasganjpolice #soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *