तीर्थ नगरी सोरों में गणेश चतुर्थी की धूम, मंदिरों और पंडालों में उमड़ा आस्था का सागर

तीर्थ नगरी सोरों में गणेश चतुर्थी की धूम, मंदिरों और पंडालों में उमड़ा आस्था का सागर

सिद्ध गणेश मंदिर हरि की पैड़ी 
पंच मुखी गणेश जी मंदिर 
सोमेश्वर महादेव मंदिर में सजा गणेश पंडाल

लाइटों से सजाया सोमेश्वर महादेव मंदिर 

कासगंज।जनपद कासगंज की तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घर-घर गणपति बप्पा की स्थापना की गई, वहीं कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाकर भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की।

तीर्थ नगरी के सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गणेश पंडाल, हरकी पैड़ी स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर पर छप्पन भोग और प्रसाद वितरण, सिद्ध गणेश मंदिर (रघुनाथ जी मंदिर के निकट) पर फूल बंगला और प्रसाद वितरण, होडलपुर स्थित मोटे हनुमान मंदिर में फूल बंगला और भंडारा, वहीं 14 पोर स्थित सिद्ध गणेश गली में प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा हरि की पैड़ी स्थित नागालैंड क्षेत्र में भंडारे का आयोजन हुआ।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर हरकी पैड़ी और विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन और पूजन के दौरान श्रद्धालु लगातार “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारे लगाते रहे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई। सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करते नजर आए।

#GaneshChaturthi2025#soron#ganeshchaturthi#ganeshfestival

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *