सोरों होडलपुर में मोटे गणेशजी मंदिर पर धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

सोरों होडलपुर में मोटे गणेशजी मंदिर पर धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी

कासगंज।जनपद कासगंज के सोरों क्षेत्र के ग्राम होडलपुर स्थित प्रसिद्ध मोटे गणेशजी मंदिर पर बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को भव्य फूल बंगले और सतरंगी लाइटिंग से सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ और देर रात तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।

भक्तों के लिए छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर अभय राज मिश्रा, मोना मिश्रा, डब्बू मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, लल्ला सोनिक, देवगिरी महाराज, गोलू गुप्ता, केशव मिश्रा, मयंक मिश्रा, गोपाल मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, अभी मिश्रा, चंद्रशेखर सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

गणेश चतुर्थी का महत्व व कथा

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। मान्यता है कि माता पार्वती ने स्नान के समय अपने उबटन से गणेशजी की प्रतिमा बनाई और उसमें प्राण प्रतिष्ठा कर उसे द्वार पर पहरे के लिए खड़ा कर दिया। जब भगवान शिव वहां आए तो गणेशजी ने उन्हें रोक दिया। इससे क्रोधित होकर शिवजी ने उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।
माता पार्वती के रोष को शांत करने के लिए भगवान शिव ने गणेशजी के धड़ पर हाथी का सिर लगाकर उन्हें पुनः जीवन प्रदान किया और उन्हें “प्रथम पूज्य” होने का आशीर्वाद दिया। तभी से हर शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजन से होती है।

गणेश चतुर्थी के दिन भक्तजन भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और विघ्नों के नाश की कामना करते हैं।

#GaneshChaturthi2025#ganeshchaturthi#ganeshfestival#soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *