सोरों के गार्डनर मेमोरियल स्कूल में लापरवाही! तीसरी क्लास का छात्र घायल, अभिभावक भड़के

सोरों के गार्डनर मेमोरियल स्कूल में लापरवाही! तीसरी क्लास का छात्र घायल, अभिभावक भड़के

 

चार दिन पहले भी हुआ था हादसा, स्थानीय लोगों ने की स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

 

oplus_1024

कासगंज जनपद के सोरों कस्बे के मोहल्ला बदरिया स्थित गार्डनर मेमोरियल स्कूल में बुधवार को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र गोविंद सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है और चार टांके लगाने पड़े।

घटना की जानकारी तब हुई जब लंच टाइम में अभिभावक अपने बच्चे को टिफिन देने पहुंचे। घायल अवस्था में बच्चे को देखकर परिजनों ने स्कूल प्रशासन से सवाल किया, लेकिन स्कूल की ओर से कथित तौर पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि “बच्चे की जिम्मेदारी स्कूल की नहीं है।”

परिजनों ने तुरंत बच्चे को बदरिया स्थित डॉ. सुभाष के क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सिर पर चार टांके लगाए। वर्तमान में बच्चा उपचाराधीन है।

परिजनों का आरोप

बच्चे के पिता नेम सिंह निवासी बदरिया ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा,

> “स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल लापरवाह है। अगर हमारे बच्चे को कुछ हो जाता तो जिम्मेदारी कौन लेता? स्कूल न तो समय पर सूचना देता है और न ही सुरक्षा का इंतजाम करता है। यह बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ है।”


स्कूल प्रशासन का पक्ष
वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने आरोपों को खारिज किया। स्कूल प्रबंधन का कहना है,

“बच्चे को चोट लगने पर हमने तत्काल प्राथमिक उपचार किया था। परिजनों के आरोप निराधार हैं। स्कूल हमेशा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।”

*चार दिन पहले भी हुआ हादसा*

गौरतलब है कि महज चार दिन पहले भी इसी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र सदैव मौर्या (9 वर्ष) को स्कूल का ऑटो टक्कर मारकर घायल कर गया था। उस समय भी परिजनों ने नाराजगी जताई थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।

-*स्थानीय लोगों की मांग*

लगातार दो घटनाओं से गुस्साए स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी हो रही है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।

#DMkasganj #bsa #kasganjpolice

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *