???? सोरों नर्सिंग होम से साइकिल चोरी, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद

कासगंज।शुक्रवार को सोरों के कछला गेट पीली कोठी रोड स्थित सावित्री नर्सिंग होम के पास खड़ी साइकिल चोरी हो गई। यह पूरी वारदात नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर मुकेश कुमार ने घटना की जानकारी सोरों थाने में लिखित रूप से दी है तथा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
#Kasganj #Soron #CCTV #CrimeNews
Author: Soron Live 24

