सोरों पुलिस की कार्रवाई: बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹4200 बरामद

सोरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹4200 बरामद

कासगंज। थाना सोरों पुलिस ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ₹50,750 चोरी करने वाले आरोपी अतेन्द्र सिंह उर्फ छविराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए ₹4200 नकद बरामद किए हैं।

वादी बलराम गुप्ता ने थाना सोरों में तहरीर दी थी कि 5 अगस्त को उनकी दुकान से गल्ले में रखे रुपए चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान होने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को 22 अगस्त की देर शाम ग्राम सियारपुर जाने वाले रास्ते से दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि बाकी रुपए वह शौक व मौज-मस्ती में खर्च कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

#crime #kasganjpolice

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *