कासगंज में लेखपाल पर रिश्वतखोरी और धमकी के गंभीर आरोप,भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उठाई जांच की मांग

कासगंज में लेखपाल पर रिश्वतखोरी और धमकी के गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जांच की मांग उठाई

 

कासगंज। सहावर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर पोस्ट बाजनगर के ग्रामीणों ने लेखपाल नरेशपाल यादव पर रिश्वत लेने और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो लेखपाल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

ग्रामीणों का आरोप
गांव के ग्रामीण रामनाथ, अजय सिंह, जुगेंद्र सिंह और विकास सिंह ने उपजिलाधिकारी सहावर को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि –
“लेखपाल साहब ने हमसे जमीन के बंटवारे में हिस्सेदारी के नाम पर रिश्वत मांगी। जब हमने इनकार किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और यहां तक कहा कि तुम्हें फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भिजवा दूँगा।”ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा मोबाइल पर धमकी भरे शब्दों की रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष का बयान
इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने भी उपजिलाधिकारी सहावर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा –
“गांव के ग्रामीणों के साथ अन्याय हुआ है। लेखपाल पर लगे आरोप गंभीर हैं। यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो न्याय की उम्मीद करना मुश्किल होगा। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत आरोपी लेखपाल को निलंबित कर जांच कराए और पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करे।”

प्रशासन से उम्मीद
ग्रामीणों और भाजपा पदाधिकारियों की मांग है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सरकारी कर्मचारियों द्वारा इस तरह की रिश्वतखोरी और धमकी की घटनाएं न हो सकें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *