शाहजहाँपुर से वृंदावन तक 300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले भक्त आलोक यादव



कासगंज।गुरुदेव प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन हेतु ग्राम जिराऊ बुधवाना, जिला शाहजहाँपुर निवासी भक्त आलोक यादव इन दिनों 300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं।
यात्रा के पाँचवें दिन गुरुवार को वह तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र से होकर गुजरे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पाँच दिन से निरंतर पैदल चलने के बाद भी उनके भीतर अद्भुत ऊर्जा और भक्ति का उत्साह है।
आलोक यादव ने कहा कि उनकी यह यात्रा वृंदावन तक जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी श्रद्धालु गुरुदेव प्रेमानंद महाराज जी के बताए मार्ग पर चलें और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करें।
Author: Soron Live 24

