राजीव गांधी की जयंती पर कासगंज में रक्तदान व फल वितरण शिविर आयोजित

कासगंज।भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस के रूप में क्रिश्चियन मिशन अस्पताल, कासगंज में रक्तदान व फल वितरण शिविर का आयोजन किया।
इस अवसर पर शिवम् वार्ष्णेय, सुरजीत, दीप कुमार पाण्डेय, विजय सिंह, मुहम्मद दानिश, राजा सलमानी, आत्माराम भारद्वाज, गामाभाई, अजय प्रताप मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा दिखाए गए नए भारत के मिशन को मजबूत कर समाज में भाईचारा, सद्भावना व भयमुक्त वातावरण स्थापित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने राजीव गांधी द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा पंचायती राज योजना लागू कर ग्रामीण विकास को गति देने और पंचायतों को सीधे धनराशि उपलब्ध कराने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अमित यादव भय्यू ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीना लायल, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अंकुर, डॉ. एंजेल, प्रतिभा सिंह, मीनाक्षी गौड़, अर्चिका मिश्रा, अमरदीन अंसारी, अनुज पाल, दीपक धनगर, अभिषेक दूबे, चरन सिंह, सौरभ पाल, भीकम सिंह लोधी, विमल कुमार सिंह, हरिशंकर पचौरी, अजय प्रताप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
#kasganj #कांग्रेस
Author: Soron Live 24

