कासगंज : थाना सोरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलाबदर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 685 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद

कासगंज। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोरों पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2025 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 685 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
- निशान्त उर्फ नोन्हू उर्फ नुनू पुत्र अशोक कुमार तिवारी, निवासी मोहल्ला चौधरियान, थाना सोरों (जिलाबदर), जिसके पास से 360 ग्राम डायजापाम बरामद हुआ।
- सीताराम पुत्र बुलाकी, निवासी मोहल्ला चौधरियान, थाना सोरों, जिसके पास से 325 ग्राम डायजापाम बरामद हुआ।
निशान्त को पुलिस ने घोड़ा मैदान के पास से गिरफ्तार किया, जबकि सीताराम को फरीदनगर तिराहे से पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोरों पर क्रमशः
- मुकदमा संख्या 422/25, धारा 21/22 NDPS एक्ट
- मुकदमा संख्या 423/25, धारा 21/22 NDPS एक्ट व 3/10 यूपी गुंडा एक्ट
पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है। इसके बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Author: Soron Live 24

