कासगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बोले- शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही उद्देश्य

कासगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बोले- शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही उद्देश्य

 

कासगंज,। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति में कासगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि “फरियादियों की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही या समय पर संज्ञान न लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत, कागजात दुरुस्ती जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने दिया जाए।

इस दौरान तहसील कासगंज में विभिन्न संदर्भों से कुल 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी एस.एन. त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, जिला परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता विद्युत, सीओ, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और थाना प्रभारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *