स्कूल बचाओ–भविष्य बनाओ” साइकिल यात्रा : पटियाली तहसील के बच्चों के हक़ की आवाज़

“स्कूल बचाओ–भविष्य बनाओ” साइकिल यात्रा : पटियाली तहसील के बच्चों के हक़ की आवाज़

 

गंजडुंडवारा। पटियाली तहसील की धरती रविवार को शिक्षा और अधिकार की लड़ाई की गवाह बनी, जब गंजडुंडवारा के सबीना कॉम्प्लेक्स से समाजसेवी एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में “स्कूल बचाओ–भविष्य बनाओ” साइकिल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा 25 किलोमीटर का सफर तय कर ग्राम नवादा में संपन्न हुई।

यह केवल साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि पटियाली तहसील के गरीब, किसान, मजदूर, दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चों की आवाज़ थी। फरवरी 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार ने नवादा गाँव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी थी। ₹23 करोड़ की लागत से बनने वाले इस विद्यालय के लिए पहली किश्त ₹11.92 करोड़ भी जारी हो चुकी है। अप्रैल 2025 में निर्माण कार्य हेतु अनुबंध भी हो गया था और तय हुआ था कि दो वर्षों में यह विद्यालय बनकर तैयार होगा।

यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, साइंस और कंप्यूटर लैब तथा खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर लगभग 1500 बच्चों का भविष्य सँवारने वाला था। लेकिन अब जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इसे पटियाली तहसील के नवादा से हटाकर सहावर तहसील के बड़ागांव स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है। सहावर क्षेत्र में पहले से ही जवाहर नवोदय विद्यालय मौजूद है, ऐसे में पाँच किलोमीटर की परिधि में दो बड़े विद्यालय हो जाएंगे जबकि पटियाली तहसील पूरी तरह उपेक्षित रह जाएगी।

यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए अब्दुल हफीज गांधी ने कहा––
“यह केवल एक स्कूल की नहीं, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। अगर यह विद्यालय पटियाली से छीन लिया गया तो यहाँ के गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों से उनका शिक्षा का अधिकार छिन जाएगा। हमें एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना होगा कि पटियाली का स्कूल पटियाली में ही बने।”

ग्राम नवादा में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं ने हिस्सा लिया और जोरदार समर्थन दिया। ग्रामीणों ने गर्मजोशी से इस यात्रा का स्वागत किया और संकल्प लिया कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, पटियाली का यह विद्यालय यहीं बनेगा।

यात्रा के समापन पर ग्राम नवादा में आयोजित मीटिंग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजपाल सिंह यादव, समरपाल, सुनील कुमार, कन्हैया लोधी, रामसेवक माथुर, श्रीकृष्णा गुप्ता, रामअवतार गुप्ता, शिवपाल, रामरहीस, आराम सिंह यादव, संजू, शीशपाल, प्रदीप कुमार, राजीव, पूरन सिंह, दिनेश कुमार, संजय यादव, विपिन कुमार, शिवम, अर्पित, मनोज यादव, नेम सिंह, जसवीर सिंह, अनूप सिंह, अमन, रचित राजपूत, कुलदीप यादव, नितेश लोधी, मानसिंह गौतम, रामखिलाड़ी गौतम, मानिकचंद गौतम, जवाहरलाल शर्मा, रिशिपाल गौतम, सत्यपाल गौतम, सत्यवीर यादव आदि लोग शामिल रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *