अनुभूति सेवा समिति केंद्र सिढ़पुरा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

सिढ़पुरा। 15 अगस्त 2025 को अनुभूति सेवा समिति केंद्र सिढ़पुरा में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा समाजसेवी बहन किरन यादव ने ध्वज फहराकर समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद समाजवादी पार्टी कासगंज के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी अमर शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
समारोह में सपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव के अलावा अशोक कुमार यादव मास्टर जी, बंटी यादव, ओमकार सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, होतीलाल शास्त्री, शिवकुमार सोलंकी, मीडिया प्रभारी सौरभ शाक्य, श्रीनिवास राठौर, रामप्रकाश माथुर, कालीचरन शाक्य, जितेन्द्र यादव, सुबोध कुमार, सोनू सोलंकी, अवधेश कुमार, राकेश यादव, मोदी वर्मा, रिंकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

