कासगंज – सोरों थाना क्षेत्र में युवक गंगा के बहाव में डूबा, तलाश जारी

सोरों थाना क्षेत्र के ग्राम बघेला पुख्ता में मंगलवार को गंगा के बाढ़ के पानी में एक युवक डूब गया। जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह (22) पुत्र दीवान सिंह, जाति ठाकुर, निवासी बघेला पुख्ता, लहरा चौकी क्षेत्र, अपने गांव के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पुलिया से गुजर रहा था। इस दौरान गंगा के तेज बहाव में फंसे भैंस के बच्चे को बचाने के लिए वह पानी में कूद गया, लेकिन तेज धारा में बह गया।
स्थानीय लोगों की काफी खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस टीम स्टीमर से सर्च अभियान चला रही है, साथ ही गोताखोर भी पानी में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
#kasganjpolice #flud #ganga
Author: Soron Live 24

