अंधेर नगरी:सोरों वार्ड 23 के सभासद का नगर पालिका पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप!

कासगंज:सोरों नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 23 के सभासद विष्णु कांत तिवारी ने अपने फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट पर नगर पालिका परिषद के भ्रष्ट व लापरवाह कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से विकास कार्य नहीं हो रहे और अंधकारमय स्थिति बनी हुई है।
सभासद ने वार्ड 23 और वार्ड 9 की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यहां चारों ओर अंधेरा है और जो थोड़ी बहुत रोशनी दिख रही है, वह किसी जिम्मेदार नागरिक की मजबूरी या इंसानियत के चलते है, न कि पालिका की व्यवस्था से।
उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी अधिशासी अधिकारी और संबंधित अधिष्ठान प्रभारी से मौखिक रूप में की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दोषी कौन है — एक जनप्रतिनिधि, या फिर वे उदासीन व लापरवाह कर्मचारी-अधिकारी, जो नगर को अंधकार के मार्ग पर ले जा रहे हैं।
सभासद ने मांग की कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
“जय जय श्री सीताराम जी,”
#DMKasganj #EO_Nagarpalika_Soron #Chairman_Soron #Laparwah_Nagarpalika #HighlightEveryone
Author: Soron Live 24

