भाजपा कासगंज मंडल मे निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा
भारत माता कि जय बन्दे मातरम क़े उद्घोष क़े साथ निकली तिरंगा यात्रा

कासगंज। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कासगंज नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, बरिष्ठ भाजपा नेता मुख्य अतिथि गौरीशंकर शर्मा , चेयरमेन मीणा माहेश्वरी, महिला आयोग कि सदस्य रेनू गौड़, पिछड़ा आयोग क़े सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, पूर्व चेयरमेन राजेंद्र बोहरे , राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तिरंगा यात्रा प्रभु पार्क से शुरू होकर गाँधी मूर्ति, बारहद्वारी, होती हुई नगर पालिका मे समापन हुआ। तिरंगा यात्रा मे भारतीय जनता पार्टी क़े कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाए। भारत माता की जय, वन्देमातरम के उद्घोष के साथ ढोल नगाड़ों की थाप देशभक्ति गीतों की धुन पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल बरिष्ठ भाजपा नेता गोरी शंकर शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने का अभियान है। भारत माता के वीर सपूतों ने तिरंगे की छांव हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसी तिरंगे को लेकर हमने दुश्मनों की छाती पर विजय का शंखनाद किया। जब कोई वीर सपूत भारत मां के चरणों में लड़ते लड़ते बलिदान होता है तो तिरंगे में लिपटकर वो भारत की शान होता है। तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है और राष्ट्र का गौरव है।
तिरंगा यात्रा मे डॉ बीड़ी राणा, आदर्श मोहन राठी, कौशल साहू, सुरेश माहेश्वरी, शरद गुप्ता केपी सिंह रानू वर्मा, संजय पुंधीर, केके सक्सेना, शिवेंद्र बौहरे, आलोक कुलश्रेष्ठ , अरविंद पांडेय, अंकित जैन, कुलदीप प्रतिहार , स्नेहलता शर्मा, विजय लक्ष्मी कश्यप, अंशुल अग्रवाल, विनम्र अग्रवाल, सुनील पांडेय, विकास अवस्थी, राहुल मिश्रा, हरी सिंह, श्यामू यादव, पवन यादव, हिरदेश साहू, ओम प्रकाश जी, सूरज सिंह, प्रशांत, अजय ठाकुर, राजेश, विजय सोलंकी, यश उपाध्याय, प्रशांत राजपूत कृष्ण गर्ग, विवेक कुशवाह, साधना साहू अशोक डांगरा आलोक कुशवाह अमित गुप्ता जितेंद्र सिंह बघेल विनोद रावत, राजू खान, शादाब अल्वी, आलोक सक्सेना, दिलीप साहू, प्रदीप चौहान, अनुराग बिंदल, राहुल बिहार, अंकुल प्रजापति, शिवम वार्ष्णेय संभव जैन अनुपम वार्ष्णेय गौरव पाल, संजय गुप्ता राहुल शर्मा चिंकू पंडित, आदित्य गुप्ता कबीर प्रताप चौहान लखन प्रताप चौहान अंकुर चौहान जय सिंह वर्मा, गोपाल मराठा, विजय कुशवाह, रामानंद वार्ष्णेय, जीतेन्द्र वार्ष्णेय, विकास जंदेल, हर्ष साहू, सत्येंद्र ठाकुर, सौरभ गिहार, कासगंज नगर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, बजरंग दल के कार्यकर्त्ता, विश्वहिंदू परिषद, कासगंज नगर पालिका, विद्यार्थीगण, क़े कार्यकर्त्ता मौजूद रहे,
Author: Soron Live 24

