देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंजा नगरिया, भाजपा मंडल की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कासगंज ब्यूरो। न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल की तिरंगा यात्रा मंगलवार को मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में राघव मैरिज होम, नगरिया से भव्य रूप से प्रारंभ हुई। यात्रा का शुभारंभ मंडल प्रभारी एवं मुख्य अतिथि डॉ. योगेंद्र चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर एवं यतेन्द्र राजपूत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और काश्मीर हो या गोहाटी, अपना देश अपनी माटी जैसे गगनभेदी नारे लगाए। युवा कार्यकर्ता डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों रघुनंदन अब हुकुम सुना दो, मेरा रंग दे बसंती चोला और ये देश है वीर जवानों का पर झूमते और थिरकते नजर आए।
यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा और स्वदेशी अपनाएं का संदेश देने वाली पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर एवं जलपान वितरित कर यात्रा का स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं में मुनेन्द्र राघव, सुरेश गुप्ता, सोनू गौर, प्रेम साहू, प्रेमवीर साहू, अखिलेश राघव, राजू वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र के नेतृत्व में सोरों थाना एवं नगरिया चौकी पुलिस ने संभाली। कार्यक्रम में प्रधान विजय सोलंकी, नाहर सिंह सोलंकी, देवेंद्र बघेल, किशोर चौहान, विक्रम राजपूत, जितेंद्र सोलंकी, बबलू श्रीवास्तव, विश्वास मौर्य, कर्मवीर सोलंकी, अभय प्रताप सोलंकी, देवेंद्र पचौरी, रवि दिवाकर, दुष्यंत चौहान, रामू सोलंकी, वीरेश लोनिया, रामबहादुर गौर, बॉबी सोलंकी, विपिन चौहान, सौरभ मौर्य, मोहित गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

